Ex MLA Arrested: पूर्व विधायक पर कानून का शिकंजा, जबरन वसूली, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार

Ex MLA Arrested: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को जबरन वसूली, धमकी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Kolkata Ex TMC MLA Sabyasachi Dutta Arrested
पूर्व विधायक पर कानून का शिकंजा- फोटो : social Media

Ex MLA Arrested: पश्चिम बंगाल की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई जब तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को जबरन वसूली, धमकी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिधाननगर नॉर्थ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

जानकारी के अनुसार मामला साल्ट लेक के कारोबारी मधुसूदन चक्रवर्ती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2018 में सब्यसाची दत्ता ने उन्हें फोन कर ढाई लाख रुपये की मांग की थी। कारोबारी का कहना है कि उस समय उनकी पत्नी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और परिवार पहले से ही मानसिक एवं आर्थिक दबाव में था।शिकायत के मुताबिक, लगातार दबाव और कथित धमकियों के कारण उन्हें मजबूर होकर आरोपी के प्रतिनिधि को 2.5 लाख रुपये देने पड़े। कारोबारी ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और भय का माहौल बनाकर रकम वसूली गई।

Diarch GO

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच का पहिया तेज किया और उपलब्ध साक्ष्यों तथा प्रारंभिक तथ्यों की पड़ताल शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस टीम ने न्यूटाउन स्थित सब्यसाची दत्ता के आवास पर छापेमारी की। देर रात तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और मानसिक उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित रूप से वसूली गई रकम किसे और किस माध्यम से दी गई थी।

NSIT
Nsmch

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में जवाबदेही और कानून के समान अनुपालन को लेकर बहस छेड़ दी है। मामले की अगली सुनवाई और जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।