LATEST NEWS

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

  • Bihar Crime
  • Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

  • Vaishali Viral Reel Row
  • Bihar Crime: पुलिस की गाड़ी से रील बनाकर फंसा युवक, SDPO ने गिरफ्तारी पर कही बड़ी बात

  • Bihar MLC Elction Result
  • विधानपरिषद सीटों पर परिणाम आते ही जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर उठने लगे सवाल!

Political News: BJP की महिला नेता विपक्ष के नेता के साथ गंदा काम करते हुए पकड़ी गई, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो...

Political News: BJP की महिला नेता और विपक्ष के नेता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी भूचाल आ गया है...

बीजेपी नेता
बीजेपी नेता का वीडियो वायरल - फोटो : social media

Political News:  बीजेपी की महिला नेता का विपक्ष के नेता साथ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का है। जहां बीजेपी और टीएमसी नेताओं की जंगल में कथित शराब पार्टी का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो वायरल हो चुका है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा बनिक अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस के पंचायत समिति अध्यक्ष पंचानन रॉय कार में शराब पीते नजर आ रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल 

यह घटना अपालचंद जंगल के पास की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय लोगों को जंगल के पास एक ही जगह पर लंबे समय तक कार खड़ी देख कर शक हुआ। जब ग्रामीणों ने कार के पास जाकर देखा और अंदर बैठे लोगों से बाहर आने को कहा तो पता चला कि उसमें बीजेपी और टीएमसी के नेता मौजूद हैं।

ग्रामीणों ने किया विरोध

ग्रामीणों ने जब नेताओं को शराब पीते देखा तो वहां जमकर हंगामा हुआ। बाद में ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर कर विरोध प्रदर्शन भी किया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दीपा बनिक अधिकारी कार की पिछली सीट पर बैठी हैं और गिलास को हटाती नजर आती हैं। वहीं ड्राइवर माने जा रहे शख्स को जैसे ही कैमरा दिखता है, वह फौरन कार की खिड़की बंद कर लेता है। कुछ देर बाद दीपा अधिकारी कार से बाहर निकलकर अपनी दूसरी गाड़ी में बैठकर चली जाती हैं। जबकि पंचानन रॉय और ड्राइवर को ग्रामीणों ने थोड़ी देर रोके रखा लेकिन बाद में वे भी वहां से निकल गए।

राजनीति में गरमाया माहौल

इस घटना के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। विशेष रूप से वामपंथी दलों ने इसे शर्मनाक बताते हुए दोनों दलों पर हमला बोला है। इधर, बीजेपी नेत्री दीपा बनिक अधिकारी ने सफाई देते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक बीजेपी और टीएमसी दोनों ही दलों की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

NSIT
Nsmch