LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, छह से सात लोगों के मारे जाने की आशंका

bus accident in Almora
bus accident in Almora - फोटो : news4nation

Road Accident :  एक भीषण सड़क हादसा में  यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण के पास हुआ। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के अनुसार इस हादसे में छह से सात लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की बचाव टीमें तत्काल मौके पर रवाना की गईं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

वहीं  घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देवेंद्र पिंचा ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दलों को मौके पर भेज दिया गया है। कुछ लोगों की मौत की खबर सामने आई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Diarch GO

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में यात्रियों की जान जाना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।”

उन्होंने आगे कहा, “घायलों को जिला प्रशासन द्वारा तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।”

NSIT
Nsmch

सांसद अजय टम्टा ने भी जताया दुख

केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से सांसद अजय टम्टा ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है। अजय टम्टा ने X पर पोस्ट किया, “अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार बस के खाई में गिरने से कई यात्री हताहत हुए हैं।” उन्होंने कहा, “सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जा रही है।”