LATEST NEWS

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे, तीन दिनों में तीसरी बड़ी घटना

 Ujjaini Express derailed
Ujjaini Express derailed- फोटो : news4nation

Rail Accident :  रेल दुर्घटनाओं के होने का सिलसिला लगातार बरकरार है। ऐसे ही एक मामले में उत्तराखंड में सोमवार रात बड़ा रेल हादसा टल गया, जब उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा ऋषिकेश के योगी नगरी रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव इलाके में उस समय हुआ, जब ट्रेन को रेलवे यार्ड ले जाया जा रहा था। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों के मुताबिक हादसा रात करीब 9:40 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन यार्ड क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी लोकोमोटिव शंटिंग लाइन के टर्मिनस पर लगे बफर यानी डेड एंड से टकरा गया। टक्कर के बाद डिब्बों पर दबाव बढ़ गया, जिसके कारण एक कोच पटरी से उतर गया जबकि दूसरा बीच से मुड़ गया। हादसे में ट्रेन के तीन डिब्बों को नुकसान पहुंचा है।

Diarch GO

रेलवे सूत्रों के अनुसार उज्जैनी एक्सप्रेस लक्ष्मी नगर और योग नगरी ऋषिकेश के बीच संचालित होती है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के भीतर रेलवे से जुड़ी लगातार तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना ने यात्रियों में अफरा-तफरी मचा दी थी। वहीं बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया था। अब उज्जैनी एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने की घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

NSIT
Nsmch