LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Uttrakhand News: इंस्पेक्टर पति कर रहा था चौथी शादी की प्लानिंग, तीसरी पत्नी को लग गई इसकी भनक...., जानिए क्या हुआ अंजाम

Uttrakhand News: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर निवासी एक महिला ने अपने पुलिस इंस्पेक्टर पति पर तीन शादियां करने और अब चौथी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है।

Uttrakhand News: इंस्पेक्टर पति कर रहा था चौथी शादी की प्लान
इंस्पेक्टर पति कर रहा था चौथी शादी की प्लानिंग- फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर निवासी एक महिला ने अपने पुलिस इंस्पेक्टर पति पर तीन शादियां करने और अब चौथी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। आरोपी इंस्पेक्टर ने अपना बायोडाटा सहित फोटोज भी रिश्ते के लिए कई जगह भेजी थीं। लेकिन, इसी के बीच उसकी तीसरी पत्नी ने आरोपी इंस्पेक्टर के सारे मंजूबों पर पानी फेर दिया। 

पत्नी की शिकायत पर ऐक्शन में आई पुलिस

तीसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस भी ऐक्शन में आई गई। जांच के लिए आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के बाद पंतनगर पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Diarch GO

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

शिकायतकर्ता महिला का नाम वैजयंती चंद है। वैजयंती चंद ने बताया कि वर्ष 2019 में मथुरा में उनका विवाह हिंदू रीति-रिवाज से रुड़की हरिद्वार निवासी पुलिस इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह से हुआ था। वर्तमान में वह पिथौरागढ़ में तैनात हैं। विवाह के समय आशुतोष ने खुद को तलाकशुदा बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी दूसरी पत्नी पूनम रानी से तलाक नहीं हुआ था और उससे उन्हें एक बेटी भी है।

बिना तलाक लिए कर ली तिसरी शादी

महिला ने अपने इंस्पेक्टर पति पर आरोप लगाया है कि वो पहली पत्नी से तलाक ले लिया था, जबकि दूसरी पत्नी से बिना तलाक लिए ही आशुतोष ने तीसरी शादी की और अब चौथी शादी करने की फिराक में हैं। बताया कि शादी के बाद उन्होंने दो पुत्रियों को जन्म दिया, जिसके बाद सास शकुंतला देवी ने बेटा न होने के ताने देने शुरू कर दिए। पति ने देहरादून के फ्लैट में उन्हें अकेले रहने के लिए छोड़ दिया और खुद कभी मिलने नहीं आए।

NSIT
Nsmch


चौथी शादी के फिराक में था इंस्पेक्टर

इस बीच उन्हें पता चला कि पति का महिला कांस्टेबल से प्रेम संबंध चल रहा है, जो पिथौरागढ़ में तैनात है। उन्होंने महिला के पति से भी बात की, जिन्होंने खुद पत्नी के व्यवहार से परेशान होने की बात कही। आरोप है कि जब उन्होंने इसका पति से विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और खर्चा देना बंद कर दिया।महिला ने  आरोप लगाया कि सास ने विवाह से जुड़े सारे कागजात, जेवरात और फोटो अपने कब्जे में ले लिए और देहरादून स्थित फ्लैट को किराए पर चढ़ा दिया।


महिला ने केस दर्ज कराया

इतना ही नहीं, पति नेइनकम टैक्सके नाम पर उनसे सादे और लिखित कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए और बाद में पता चला कि उन्हें लिव-इन पार्टनर दिखाने वाले दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी, धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।