LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Sold wife - शराब खरीदने के लिए पत्नी का किया सौदा, पुलिस ने किया अनदेखा तो कोर्ट ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sold wife - शराब पीने के शौक को पूरा करने के लिए पति ने अपनी पत्नी का सौदा कर दिया। उसे बेचने के बाद मिले पैसे से शराब की बोतलें खरीदी।

Sold wife - शराब खरीदने के लिए पत्नी का किया सौदा, पुलिस ने

N4N Desk - शराब पीने का शौक  पूरा करने के लिए चार बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी को बेच दिया. जिसके बाद पीड़िता के भाई ने थाने में इसकी  शिकायत की तो पुलिस केस पर कार्रवाई करन से इनकार कर दिया। बाद में कोर्ट के दखल के  बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

मामला जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र का है। जहां रहनेवाली अनुसूचित जाति की 34 साल की शोभावती ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर के रहने वाले राजेश के साथ हुई थी। उसके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। राजेश नशे का आदी है और उसका किसी दूसरी महिला से भी संबंध बना रखे थे।

Diarch GO

डेड़ साल पहले 2.20 लाख  में बेचा

पीड़िता ने बताया कि  करीब डेढ़ साल पहले पूर्व राशन कार्ड बनवाने के बहाने उसका पति राजेश उसे बदलापुर थाना क्षेत्र के अशोक कुमार के यहां ले गया। फिर उसे वहीं उनके हाथों 2.20 लाख रुपये में बेच दिया। विरोध करने पर अशोक कुमार और उसके साथियों ने असलहे के बल पर धमाकाया और वहीं पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। इसी दौरान चार फरवरी को खरीददारों के चंगुल से वह बच कर भाग निकली।

भाई ने  की बहन  की तलाश

इस  दौरान शोभावती का भाई गुड्डू एक दिन ससुराल पहुंचा तो पीड़िता का पति राजेश ने कह दिया कि उसकी बहन बच्चों के साथ कहीं भाग गई। इस बात पर गुड्डू को विश्वास नहीं हुआ और शंका होने पर गुड्डू थाने गया, लेकिन उसकी थाने पर सुनवाई नहीं हुई। 

NSIT
Nsmch

मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शिल्पी की अदालत में पहुंचा तो न्यायाधीश ने संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से पीड़िता के पति राजेश, खरीददार अशोक, मुंशी हरिजन और एक अज्ञात के खिलाफ बेचने, मारपीट, चोट पहुंचाने, षड्यंत्र रचने, धमकी देने समेत समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को आदेश दिया। 

वहीं, इस मामले में एएसपी ग्रामीण आतिश सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच कराया जा रहा है। दोषियों को सख्त सजा देने के साथ ही इसमें जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।