LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Kedarnath Helicopter crash: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 श्रद्धालुओं की मौत, बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे भक्तों का आखिरी सफर

Kedarnath Helicopter crash: बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़े ही उत्साह से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। बाबा के दर्शन किए। बाबा की पूजा अर्चना कर जब वो वापस लौटे तो उन्हें खबर भी नहीं थी कि वापसी का सफर उनका आखिरी सफर होगी..

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : social media

Kedarnath Helicopter crash:  केदारनाथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह गंभीर हादसा हुआ जब एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिनमें पायलट, पांच यात्री और एक शिशु शामिल हैं। यह हेलिकॉप्टर आर्यन हेली एविएशन कंपनी का था। जो तीर्थयात्रियों को लेकर केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा था।

 कैसे हुआ हादसा?

जानकारी अनुसार घटना रविवार तड़के 05:30 बजे के आसपास हुई। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी स्थित बेस से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी और केदारनाथ में दर्शन कर वापस लौट रहा था। गौरीकुंड से 5 किलोमीटर ऊपर "गौरी माई खर्क" नामक स्थान पर यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि, अचानक मौसम बिगड़ने और बादलों की वजह से घाटी में दृश्यता कम हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। पायलट ने हेलीकॉप्टर को घाटी से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

Diarch GO

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस बल और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। घटना स्थल तक 7 किलोमीटर का ट्रैकिंग रूट है। जिससे राहत और बचाव कार्य में समय लग रहा है।

 मृतकों में कौन-कौन शामिल?

जानकारी अनुसार हेलिकॉप्टर के पायलट चौहान सहित पांच तीर्थयात्री और एक बच्चा सवार हेलीकॉप्टर में सवार थे। बताया जा रहा है कि इन सभी की जान हादसे में चली गई है। इन यात्रियों में एक कर्मचारी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का भी था। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, और बाद में क्रैश होने की सूचना मिली। पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि घाटी के अंदर अचानक मौसम खराब हो जाने के कारण यह हादसा हुआ।

NSIT
Nsmch