LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

सड़क पर हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग, टेक ऑफ के साथ ही आई तकनीकी खराबी, पांच लोग थे सवार

केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई. घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे.

Helicopter emergency landing
Helicopter emergency landing- फोटो : news4nation

Helicopter emergency landing : रुद्रप्रयाग में क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आने कारण सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी . बड़ासू हेलीपैड से टेक ऑफ करने के बाद क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई, जिससे पायलेट ने केदारनाथ हाईवे पर आपातकालीन लैंडिंग की. हेलीकॉप्टर में पांच यात्री थे, सभी सुरक्षित हैं. 

लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 6 लोग सवार थे। हादसे में पायलट के हल्की चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. दरअसल, क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को टेक ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते परिस्थितियों को भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग कराई जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

Diarch GO

घटना के बाद आसपास के लोग सकते में आ गए कि आखिर ये क्या हो रहा है. दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर देखते ही देखते हेलीकॉप्टर की हेलीपैड से महज 20 मीटर दूर केदारनाथ हाईवे के बीच में बडासू में आपातकालीन लैंडिंग हो गई. हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से से यहां पार्क एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से पायलेट ने आपातकालीन लैंडिंग कराई जिससे सभी की जान बच गई। पायलेट को हल्की चोंटे हैं, जिसका उपचार किया गया.

NSIT
Nsmch