बिहार में 20-25 हजार रुपये में मिलती हैं लड़कियां... भाजपा सरकार के मंत्री के पति ने कही 'गंदी बात'

मंत्री के पति एक अविवाहित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि “लड़कियों की कोई कमी नहीं है” और “बिहार में 20–25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं.

controversial statement on  Bihar girl
controversial statement on Bihar girl- फोटो : news4nation

बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं. महिलाओं की गरिमा और बिहार की अस्मिता का खुला अपमान करने वाला यह बयान उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू  ने दिया है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. मामला सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत मंडल का बताया जा रहा है, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान गिरधारी लाल साहू ने कथित तौर पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की.


'20-25 हज़ार में मिल जाती हैं लड़कियां'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मंत्री के पति एक अविवाहित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि “लड़कियों की कोई कमी नहीं है” और “बिहार में 20–25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं.” यह वीडियो 23 दिसंबर 2025 को अल्मोड़ा में स्याही देवी मंडल की बैठक का बताया जा रहा है.  साहू वीडियो में कुछ युवाओं से संवाद करते हुए कह रहे हैं कि तुमने शादी क्यों न की? हमारे वक्त में तो अब तक 3-4 बच्चे हो जाते थे. हम तुम्हारी शादी कराएंगे. इसके बाद वे कहते हैं कि बिहार में 20-25 हजार में युवतियां विवाह के लिए मिल जाती हैं.  

Diarch GO


हत्याकांड में आया था नाम 

1990 में बरेली में हुए दोहरे हत्याकांड में भी गिरधारी साहू का नाम जुड़ा. 2021 में भी गैरजमानती वारंट जारी हुए थे. यही नहीं बीते साल एक युवती के साथ भी गिरधारी साहू का नाम जुड़ा था। यह पारिवारिक विवाद भी मीडिया में खूब उछला था.


NSIT
Nsmch

नौकर की किडनी निकालने का आरोप

बता दें कि गिरधारी लाल साहू का विवादों से पुराना नाता रहा है. साहू का नाम डबल मर्डर केस में भी सामने आया. इसके अलावा उनपर यह भी आरोप लगा कि उन्होंने धोखे से नौकर की किडनी निकालकर अपनी दूसरी पत्नी बैजयंतीमाला साहू को ट्रांसप्लांट करवा दी. नौकर नरेश चंद्र गंगवार के मुताबिक जून 2015 में नरेश को मदद करने की बात कहकर श्रीलंका ले जाया गया, जहां कोलंबो स्थित लंका हॉस्पिटल में नरेश की किडनी निकालकर बैजयंती माला के शरीर में लगा दी गई थी. नरेश ने यह भी दावा किया था कि वो मंत्री रेखा आर्या के दबंग पति गिरधारी लाल साहू के दबाव के कारण चुप रहा था. लेकिन बाद में उसने मामले की शिकायत नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी कर दी है.


कांग्रेस ने जताई आपत्ति 

कांग्रेस ने इस बयान को महिलाओं की गरिमा का खुला अपमान बताया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने इसे बेहद शर्मनाक करार देते हुए महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य की नैतिक जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मंत्री और उनके पति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.