LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप के झटके, दहशत में घरों से निकले लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Earthquake News:भारत का इस राज्य में शुक्रवार की सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अचनाक भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल गए।

भूकंप
Earthquake in Uttarkashi - फोटो : प्रतिकात्मक

Earthquake News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। भूकंप सुबह करीब 7:42 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

भूस्खलन से गिरे पत्थर, नुकसान की जांच जारी

भूकंप के झटकों के दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन क्षेत्र से पत्थर गिरने लगे। यह क्षेत्र पहले भी भूस्खलन के लिए जाना जाता है। हालांकि, फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन भूकंप से संभावित नुकसान का आकलन कर रहा है।

Diarch GO

लगातार दूसरे भूकंप से बढ़ी दहशत

उत्तरकाशी में यह हाल के दिनों में दूसरा भूकंप था। झटके इतने तेज थे कि लोग रोजमर्रा के काम छोड़कर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप ने वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा कर दीं, जब 6.6 तीव्रता के भूकंप से क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी।

1991 के बाद से 70 से अधिक भूकंप

1991 के विनाशकारी भूकंप के बाद से उत्तरकाशी क्षेत्र में छोटे-मोटे भूकंप लगातार आ रहे हैं। अब तक 70 से अधिक बार हल्के झटके महसूस किए जा चुके हैं। विशेषज्ञों ने भूकंप के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतने और भूस्खलन क्षेत्रों में विशेष निगरानी की सलाह दी है। उत्तरकाशी प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मांगने की अपील की है।

NSIT
Nsmch