LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

I Love Muhammad poster:मस्जिद में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लगाने पर विवाद, पुलिस ने तत्काल हटवाया पोस्टर

I Love Muhammad poster: एक बार फिर धार्मिक पोस्टर को लेकर विवाद सामने आया है। नगर की रोशन मस्जिद में “आई लव मुहम्मद” का पोस्टर लगाए जाने पर हिंदुवादी संगठनों ने नाराजगी जताई।

I Love Muhammad poster:मस्जिद में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लगा
मस्जिद में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लगाने पर विवाद- फोटो : NEWS 4 NATION

I Love Muhammad poster: एक बार फिर धार्मिक पोस्टर को लेकर विवाद सामने आया है। नगर की रोशन मस्जिद में “आई लव मुहम्मद” का पोस्टर लगाए जाने पर हिंदुवादी संगठनों ने नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर लालकुआं पुलिस तत्काल हरकत में आई और पोस्टर को हटा दिया।उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं की घटना है।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को कुछ संगठनों को मस्जिद परिसर में पोस्टर लगाए जाने और नगर में जुलूस निकाले जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आपत्ति दर्ज कराई।

Diarch GO

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद से पोस्टर हटवा दिया।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई और पोस्टर हटाया गया है। उन्होंने कहा कि “क्षेत्र की शांति व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।”

पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। हालांकि जुलूस निकाले जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।

NSIT
Nsmch