LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Cloudburst in Chamoli: बादल फटने से फिर भारी तबाही, मलबे से घर-दुकान दबे, कई लापता, राहत-बचाव कार्य जारी

Cloudburst in Chamoli: बादल फटने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर बादल फटने से भारी तबाही देखने को मिला है। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।वहीं राहत बचाव कार्य भी जारी है...

Cloudburst in Chamoli
Cloudburst in Chamoli- फोटो : social media

Cloudburst in Chamoli: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार देर रात चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। रात करीब 1 बजे हुई इस घटना में एसडीएम आवास, तहसील परिसर और कई आवासीय भवनों में मलबा घुस गया। कस्बे की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और कई वाहन मलबे में दब गए।

युवती मलबे में दबकर लापता

थराली कस्बे के पास स्थित सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई, जिसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। बादल फटने से भारी नुकसान सामने आया है। थराली बाजार से पहले कई दुकानें बह गईं, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत के आवास के पास 10-12 फीट तक मलबा भर गया। एसडीएम आवास की दीवार टूट गई। वहीं राडिबगढ़, सागवाड़ और कोटदीप गांवों में भूस्खलन का मलबा घरों में घुसा और तहसील परिसर में खड़े कई वाहन दब गए हैं। 

Diarch GO

प्रशासन अलर्ट पर

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने कहा कि तीन जगहों पर बादल फटने की घटना हुई है। लगातार बारिश के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। एहतियात के तौर पर थराली तहसील क्षेत्र के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र शनिवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।