LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर रोक, देवभूमि में प्रलय की दस्तक, श्रद्धालुओं में दहशत

Chardham Yatra: लगातार हो रही मूसलधार बारिश और उससे उपजे भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है।

Chardham Yatra
चारधाम यात्रा पर रोक- फोटो : social Media

Chardham Yatra: उत्तराखंड की पवित्र वादियों में श्रद्धा की राह पर प्रकृति ने एक बार फिर कहर बरपाया है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश और उससे उपजे भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा को रविवार के दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय की जानकारी गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने देते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और यही सोचकर यह निर्णय लिया गया है।

गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं को मार्ग में कई स्थानों पर अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है, जहां भूस्खलन ने रास्तों को बंद कर दिया है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है, जिससे मार्गों पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।

Diarch GO

प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गैर जरूरी यात्रा से बचें, और जहां हैं वहीं सुरक्षित स्थानों पर ठहरें। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव दल सक्रिय हैं और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से प्रशासन ने आग्रह किया है कि वे मौसम के सामान्य होने तक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। सोमवार को मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा

NSIT
Nsmch