LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

गजवा-ए-हिन्द के नाम पर की हिंसा तो कटेगा जहन्नुम का टिकट, मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी

गजवा-ए-हिन्द के नाम पर की हिंसा तो कटेगा जहन्नुम का टिकट...मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि त्योहारों के बीच उपद्रव करने वालों को ऐसी सजा दी जाएगी कि आने वाली पीढियां याद रखेंगी।

गजवा-ए-हिन्द
सीएम की सख्त आदेश - फोटो : social media

N4N DESK: गजवा-ए-हिन्द के नाम पर की हिंसा तो कटेगा जहन्नुम का टिकट..मुख्य़मंत्री ने हिंसा करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। दरअसल, बरेली बवाल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को बलरामपुर से उपद्रवियों को खुली चेतावनी दी। सीएम योगी ने कहा कि गजवा-ए-हिन्द भारत की धरती पर कभी नहीं होगा। जो भी उपद्रव करेगा उसका जहन्नुम का टिकट कटवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहारों के बीच उपद्रव करने वालों को ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब वह समय चला गया जब अराजक मानसिकता वालों को राज्य सरकारें बर्दाश्त करती थीं। सुरक्षा को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सीएम योगी ने उपद्रवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे न सिर्फ समाज में अराजकता फैला रहे हैं, बल्कि बच्चों का भविष्य भी खराब कर रहे हैं। सरकार ऐसी हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Diarch GO

मौलाना भूल गया किसका शासन है...

वहीं बीते दिन भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला था। योगी ने कहा था कि बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि शासन किसका है। वह धमकी देकर जाम लगाने की बात करता था, लेकिन हमने साफ कर दिया था कि न जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा। 

ऐसी सजा की पीढ़ियां भी याद रखे...

उन्होंने कहा कि जो दंगा करेगा, उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी। सीएम योगी ने याद दिलाया कि 2017 के बाद से उनकी सरकार ने दंगाइयों को चुन-चुनकर सजा दी है। उन्होंने कहा कि यह सख्ती ही है जिसने उत्तर प्रदेश को शांति और सुरक्षा का माहौल दिया और राज्य की “ग्रोथ स्टोरी” की नींव रखी।

NSIT
Nsmch