LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Road Accident : सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, बारातियों की कार नहर में गिरी, 5 की दर्दनाक मौत

Road Accident :

Road Accident : सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, बारातियों की कार

Road Accident :  एक ओर जहां शादियों का सीजन चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारातियों की कार नहर में गिर गई। इस घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं ड्राइवर की हालत नाजुक बताया जा रहा है। दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है। जहां बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।

बारातियों की कार नहर में गिरी

जानकारी अनुसार शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई। जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर पारस पुरवा गांव के पास हुआ। कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक हाईवे पर अनियंत्रित हुई और सीधे नहर में जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

5 लोगों की दर्दनाक मौत 

कार का गेट लॉक होने के कारण अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके और न ही ग्रामीण दरवाजा खोल पाए। कुछ ही मिनटों में कार नहर में डूब गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने टार्च और नाव की मदद से ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार का गेट खोलकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक छह में से पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। ड्राइवर बबलू को सांस चलती देख तुरंत सीएचसी भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बहराइच के सुजौली थाना के घाघरा बैराज निवासी जितेंद्र (23), घनश्याम (25), सिसियन पुरवा निवासी लालजी (45) और सुरेश (50) के रूप में हुई है। एक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले दोनों परिवारों में मातम छा गया है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है। वहीं ड्राइवर का इलाज जारी है। 

NSIT
Nsmch