LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जिस ट्रेन में कर रहे थे सफर उस पर हुआ पथराव, मचा कोहराम,

एक अज्ञात व्यक्ति ने 12003 अप लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पत्थर फेंक दिया। पथराव से कोच को नुकसान पहुंचने की सूचना है

 Stone pelting on Shatabdi Express
Stone pelting on Shatabdi Express- फोटो : news4nation

 Mohan Bhagwat : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जिस ट्रेन में सफर कर रहे थे उसी ट्रेन पर पथराव होने की एक बड़ी घटना सामने  आने से प्रशासन में खलबली मच गई। ट्रेन पर पत्थर फेंकने का यह मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार शाम का है जहां लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। खास बात यह है कि ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। हालांकि इस घटना में उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।


पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे इटावा-टूंडला रेलखंड पर फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के निकट पेमेश्वर गेट पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने 12003 अप लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पत्थर फेंक दिया। पथराव से कोच को नुकसान पहुंचने की सूचना है, हालांकि किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, मोहन भागवत कानपुर से ट्रेन के ई-1 कोच में सवार हुए थे। घटना के समय भी वे ट्रेन में मौजूद थे, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित रहे।

Diarch GO


घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। इसके बाद फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह, आगरा रेलवे पुलिस अधीक्षक Anil Jha और एसपी सिटी Ravishankar Prasad समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


पुलिस का कहना है कि पथराव किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे कौन व्यक्ति था, इसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

NSIT
Nsmch