LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

School Closed: दिसंबर में 5 दिनों के लिए बंद रहेगा स्कूल, बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखिए हॉलिडे लिस्ट

School Closed: दिसंबर साल का आखिरी महीना है। आखिरी महीने में स्कूल के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दिसंबर में लगातार पांच दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों का पांच दिनों का अवकाश मिलेगा।

School Closed
5 दिनों का अवकाश - फोटो : social media

School Closed:  साल का आखिरी महीना चल रहा है। साथ ही कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। हालांकि अब तक स्कूलों शीतकालीन अवकाश नहीं दिए गए हैं। इसी बीच बच्चों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। बच्चों को लगातार 5 दिनों का अवकाश मिलेगा। दिसंबर 2025 भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। कड़ाके की ठंड, क्रिसमस और विभिन्न महापुरुषों की जयंती के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में छात्रों को लंबा अवकाश मिलने जा रहा है। कई जगहों पर तो हालात ऐसे बन रहे हैं कि विद्यार्थियों को लगातार पांच दिन तक स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर अवकाश

उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 दिसंबर 2025 को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अवकाश रहेगा। बैंक और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। क्रिसमस के ठीक बाद पड़ने वाली यह छुट्टी छात्रों और कर्मचारियों दोनों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

24 से 28 दिसंबर तक छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में छुट्टियों की लंबी शृंखला बन रही है। 24 दिसंबर (मंगलवार) को क्रिसमस ईव के मौके पर मिजोरम और मेघालय में सरकारी अवकाश रहेगा। उत्तर भारत के कई निजी स्कूलों में आंशिक या पूर्ण छुट्टी की संभावना है। 25 दिसंबर (बुधवार) को पूरे देश में क्रिसमस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 26 दिसंबर (गुरुवार) को हरियाणा में गुरु ऊधम सिंह जयंती पर अवकाश रहेगा। 27 दिसंबर (शुक्रवार) को उत्तर प्रदेश में गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश रहेगा। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा के कई शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी की संभावना है। 28–29 दिसंबर (शनिवार–रविवार) को साप्ताहिक अवकाश, जिससे छुट्टियों का सिलसिला और लंबा हो जाएगा।

शीतकालीन अवकाश की स्थिति

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे को देखते हुए शीतकालीन अवकाश भी घोषित/संभावित है। यूपी के पीएम श्री स्कूल 20 से 31 दिसंबर 2025 तक शीतकालीन अवकाश है। परिषदीय प्राथमिक स्कूल (यूपी) में 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। निजी स्कूल (CBSE/ICSE) में आमतौर पर 1 जनवरी से विंटर ब्रेक, हालांकि ठंड बढ़ने पर डीएम के आदेश से पहले भी छुट्टी हो सकती है।

NSIT
Nsmch