LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

कशी एक्सप्रेस में बम ! रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी, सभी यात्रियों को निकाला गया ट्रेन से बाहर

बम की सूचना काशी एक्सप्रेस (15018 डाउन) में आई जिसके बाद गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही इस ट्रेन को मऊ स्टेशन पर रोककर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

bomb in Kashi Express
bomb in Kashi Express- फोटो : news4nation

Kashi Express : बम रखे होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मऊ रेलवे जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई। बम की सूचना काशी एक्सप्रेस (15018 डाउन) में आई जिसके बाद गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जा रही इस ट्रेन को मऊ स्टेशन पर रोककर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल के जरिए ट्रेन में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम मऊ रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया। पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की मदद से ट्रेन की हर बोगी की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर एक और आसपास के इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया गया है। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध बैग जरूर मिला, लेकिन जांच में उसमें कोई विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना करने पर निर्णय लिया जाएगा। अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, हालांकि प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी और स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है।

मऊ स्टेशन पर ट्रेन को कराया गया खाली

ट्रेन के पहुंचने से पहले ही रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर था। मऊ के एसपी, एएसपी अनूप कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय सिंह और जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ स्टेशन पर मौजूद थे। जैसे ही ट्रेन रुकी, यात्रियों को तुरंत बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

NSIT
Nsmch

बम निरोधक दस्ते ने की बोगी की जांच

इसके बाद बम निरोधक दस्ते और रेलवे की टेक्निकल टीम ने ट्रेन के हर कोच, सामान और इंजन की बारीकी से जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बैग स्टेशन पर बरामद हुआ। पुलिस अपनी जान हथेली पर रखकरर बैग को स्टेशन परिसर बाहर लेकर गई।