LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

UP Land Mafia Case: महिला उत्पीड़न मामले में केंद्र सरकार तक पहुंची आवाज़, MSME मंत्रालय से यूपी प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश

UP Land Mafia Case: नोएडा में महिला के साथ मारपीट और लूटपाट मामले में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप किया है। इस मामले में MSME मंत्रालय ने यूपी प्रशासन से रिपोर्ट मांगी।

UP Land Mafia Case
नोएडा में जमीन माफिया का खौफ!- फोटो : social media

UP Land Mafia Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गौतम बुद्ध नगर में महिला के साथ मारपीट, लूटपाट और पुलिस की कथित मिलीभगत के मामले ने अब केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कर लिया है। स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने के बाद मामला सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), भारत सरकार तक पहुंच गया है।भारत सरकार के MSME मंत्री के निजी सचिव सुरेंद्र प्रसाद पंत द्वारा जारी पत्र में उत्तर प्रदेश प्रशासन से पीड़िता के प्रकरण पर नियमानुसार कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई से केंद्र को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।

पत्र के अनुसार बिहार मूल निवासी रंजना कुमारी ने शिकायत में बताया कि 2 जनवरी 2026 को कुछ लोगों द्वारा उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। आरोप है कि इस घटना में स्थानीय पुलिस ने भी आरोपियों का साथ देते हुए पीड़िता और उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके मकान को भी गिरा दिया गया। पीड़िता द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण मामला उच्च स्तर तक पहुंचाया गया।

Diarch GO

केंद्र सरकार की ओर से जारी पत्र

केंद्र सरकार की ओर से जारी पत्र में जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर को निर्देश दिया गया है कि पूरे मामले पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाए और कार्रवाई की जानकारी मंत्रालय को भी दी जाए। लगातार जनप्रतिनिधियों और अब केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार को उम्मीद जगी है कि उन्हें न्याय मिलेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बालमुकुंद की रिपोर्ट