LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

Bihar Politics: बाबा विश्वनाथ के दरबार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने लगाई हाजिरी, योगी को फिर CM बनाने की अपील

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

Nishant Kumar
बाबा विश्वनाथ के दरबार में निशांत ने लगाई हाजिरी- फोटो : Priyadarsan Sharma

Bihar Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड  ने भी यूपी के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई।

बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह काफी समय बाद वाराणसी आए हैं और पहले बचपन में यहां आए थे। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए वह काशी पहुंचे हैं।

यूपी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि 2027 में भी एनडीए को बहुमत मिले। उन्होंने मतदाताओं से योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की। यह उनका व्यक्तिगत सार्वजनिक बयान है।

 जेडीयू उत्तर प्रदेश की करीब 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, खासकर पूर्वांचल के इलाकों में संगठन को मजबूत करने पर जोर है। हालांकि कितनी सीटों पर अंतिम रूप से उम्मीदवार उतारे जाएंगे और बीजेपी के साथ सीटों का तालमेल किस तरह होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। कुछ रिपोर्टों में 40-50 सीटों की तैयारी का भी उल्लेख है।

NSIT
Nsmch

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 27 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस बार पार्टी अपने संगठन और बूथ स्तर की तैयारियों को विस्तार देने में जुटी है। ऐसे में वाराणसी से शुरू होने वाला अभियान यूपी में जेडीयू की चुनावी रणनीति की अगली तस्वीर साफ कर सकता है।

जेडीयू ने यूपी में संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। पार्टी की ओर से 25 अक्टूबर को वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसमें निशांत कुमार के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से पार्टी के अहम कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।