LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हादसा! मची अफरातफरी, शॉर्ट सर्किट से हॉल हुआ धुआं-धुआं

Mayawati
Mayawati - फोटो : news4nation

Mayawati  : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की लखनऊ में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय बाधित हो गई, जब कार्यक्रम के समापन से ठीक पहले अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया. घटना के बाद प्रेस वार्ता हॉल में धुआं फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, धुआं उठते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि शॉर्ट सर्किट के कारण किसी तरह की आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।

Diarch GO


सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने मायावती को सुरक्षित घेरे में लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल से बाहर निकाला। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।


प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और हालात अब पूरी तरह सामान्य बताए जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch