LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Police Attack: पुलिस पर हमला, टीम पर महिलाओं ने फेंका ज्वलनशील पदार्थ, तीन महिला कांस्टेबल झुलसीं

Police Attack:

यूपी पुलिस
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : social media

Police Attack: पुलिस टीम पर हमले की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। इस बार का मामला हैरान करने वाला है। जहां महिलाओं ने पुलिस टीम पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इस घटना में तीन महिला कांस्टेबल झुलस गई है। घालयों का इलाज जारी है। स्थित गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया क्षेत्र के इटौरा गांव का है।

पुलिस टीम पर हमला, 3 कांस्टेबल घायल

जहां गुरुवार शाम खेत का कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस पर ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ फेंक दिया। जिससे तीन महिला कांस्टेबल झुलस गईं। सभी घायलों को सौनई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जमीन के लिए दो पक्षों में लड़ाई

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी अजय ने खेत खरीदा था लेकिन पैमाइश में जमीन की लंबाई-चौड़ाई कम निकली। उसने इसकी शिकायत राजस्व विभाग से की। जिसके बाद विभाग की टीम ने माप-जोख पूरी कर ली थी। गुरुवार शाम बिचपुरी चौकी पुलिस अजय को कब्जा दिलाने मौके पर पहुंची तो दूसरे पक्ष के दौलतराम ने विरोध किया।

ग्रामीणों ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की 

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। तभी कुछ महिलाओं ने पहले अपने ऊपर और फिर पुलिसकर्मियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे महिला कांस्टेबल अनीता, शीला और ममता झुलस गईं। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम उस पदार्थ का सैंपल लेकर जांच में जुटी है, जिससे महिला कांस्टेबलों को जलन हुई। पुलिस ने घटनास्थल से लौटकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch