LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध
  • Bihar News : भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री बोले- राज्य को सौर

  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
  • Bihar News : ललाट पर चंदन.. गले में चुनरी के साथ माता की भक्ति में रंगे दिखे मुजफ्फरपुर

  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल
  • Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर तारापुर में की पूजा-अर्चना, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले

  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया था अभिषेक, वारदात से इलाके में फैली सनसनी
  • Bihar Crime : भोजपुर में बदमाशों ने की युवक की गोली मारकर हत्या, छोटी बहन के घर गया

  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से किया बरामद, दो टुकड़ों में मिला नरकंकाल
  • Bihar News : बगहा में आठ दिनों से लापता छात्र का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से

महाकुंभ में ट्रेनों में भारी भीड़: विक्रमशिला एक्सप्रेस में रिजर्व सीट लेकर यात्रा करने वालो को नहीं मिल रहा सीट यात्रियों में आक्रोश, ए 1 कोच में आग लगने कि फैली अफवाह!

महाकुंभ में विक्रमशिला एक्सप्रेस में भारी भीड़ के चलते यात्रियों को रिजर्व सीट नहीं मिल रही है। ए1 कोच में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में अफरातफरी। रेलवे ने उठाए कदम।

महाकुंभ में ट्रेनों में भारी भीड़: विक्रमशिला एक्सप्रेस में
महाकुंभ में ट्रेनों में भारी भीड़- फोटो : News4nation

Mahakumbh vikramshila Express seat crisis: महाकुंभ में स्नान के लिए  श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ गया है। इस दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस में रिजर्व टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है। महाकुंभ के अवसर पर लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान करने के लिए उमड़ पड़े हैं। इस दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन में नहीं मिल रही सीट। ट्रेन में भीड़ के कारण लोग ट्रेन पर चढ़ नहीं पा रहे हैं। जो लोग किसी तरह ट्रेन में चढ़ भी जाते हैं, उनके बर्थ पर पहले से ही कब्जा कुम्भ यात्रियों के द्वारा कर लिया गया है। यह स्थिति एसी और स्लीपर सहित जेनरल डिब्बे में भी देखी गई है, जहां यात्री अपने गंतव्य स्थान पर ना ही चढ़ पा रहे हैं और ना ही उतर पा रहे हैं।

कुंभ यात्रियों ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया है और उन्होंने ट्रेन के डिब्बों में बैठकर अपना विरोध प्रकट किया है। इस बीच, धीना स्टेशन पर एक अफवाह फैल गई कि A1 कोच में आग लग गई है। इसके बाद गाड़ी को रोका गया और A1 बोगी में सीआईटी भागलपुर के अजय कुमार पासवान द्वारा निरिक्षण किया गया।

 रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की समस्या का समाधान 

निरिक्षण के बाद बताया गया कि कोई यात्री सिगरेट पिया होगा, जिसके कारण अलार्म बज गया था। इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

यात्रियों की संख्या में वृद्धि

महाकुंभ के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने के कारण ट्रेनों में सीट की कमी की समस्या उत्पन्न हो गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट की बुकिंग समय पर करें।

NSIT
Nsmch

न्यूज4नेशन से कमलेश की रिपोर्ट