LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: उद्योगपति के बेटे शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ड्राइविंग को लेकर दावों पर विवाद

ग्वालटोली इलाके में हुए भीषण लैंबॉर्गिनी हादसे के मामले में कानपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की।

Kanpur Lamborghini accident
Kanpur Lamborghini accident- फोटो : news4nation

 Lamborghini accident : कानपुर में चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे के मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। 8 फरवरी को वीआईपी रोड पर हुई इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए थे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।


घटना दोपहर करीब तीन बजे की है, जब करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो अनियंत्रित होकर पैदल राहगीरों और अन्य वाहनों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। मामले में 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मोहम्मद तौफीक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

Diarch GO


मामले ने तब नया मोड़ लिया जब मोहन नामक व्यक्ति ने खुद को चालक बताते हुए दावा किया कि हादसे के समय वह गाड़ी चला रहा था। उसका कहना था कि शिवम को अचानक दौरा पड़ा और वह उसके ऊपर गिर पड़े, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। मोहन ने अदालत में आत्मसमर्पण की अर्जी भी दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट में उसका नाम आरोपी के रूप में नहीं होने के कारण कोर्ट ने सरेंडर स्वीकार नहीं किया और विस्तृत रिपोर्ट तलब की।


पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्य स्पष्ट रूप से संकेत करते हैं कि हादसे के समय शिवम ही ड्राइविंग सीट पर थे। कुछ वीडियो में टक्कर के तुरंत बाद लोगों को ड्राइवर सीट से एक युवक को बाहर निकालते हुए देखा गया है, जिसे शिवम बताया जा रहा है। शुरुआती एफआईआर अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में शिवम को नामजद किया गया। कार को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

NSIT
Nsmch


बचाव पक्ष का दावा है कि शिकायतकर्ता समझौते के लिए तैयार है और आगे कार्रवाई नहीं चाहता। हालांकि, पुलिस ने इन दावों को महत्व नहीं देते हुए कहा है कि तकनीकी और दृश्य साक्ष्य शिवम के खिलाफ हैं। परिवार का कहना है कि शिवम को मिर्गी की बीमारी है और उनका इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी।