LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

ससुराल आए दामाद ऐसी खातिरदारी, ग्रामीणों ने चोर समझकर कर दी धुनाई, ससुर भी नहीं पहचान पाए

Up news -दामाद जब अपने ससुराल पहुंचा तो गांव के लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उसके साथ एक युवक को भी लोगों ने तबतक बंधक बना रखा, जबतक कि पुलिस वहां नहीं पहुंच गई।

ससुराल आए दामाद ऐसी खातिरदारी, ग्रामीणों ने चोर समझकर कर दी

N4N Desk - दामाद जब ससुराल आता है तो उसकी जमकर खातिरदारी की जाती है,  लेकिन यहां मामला थोड़ा उल्टा है। यहां दामाद जब अपने ससुराल  पहुंचा तो गांव के लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उसके साथ एक युवक को भी लोगों ने तबतक बंधक बना रखा, जबतक कि पुलिस वहां नहीं पहुंच गई। पकड़े गए युवकों की पहचान पप्पू पुत्र रामबहादुर व रमेश पुत्र भइयालाल निवासी चित्रकूट के रूप में हुई।

पूरा मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना के ग्राम पुनाहुर की बतायी जा रही है। जहां शनिवार देर रात गांव में घूम रहे दोनों युवकों को संदिग्ध समझकर ग्रामीणों ने चोर मानते हुए पकड़ लिया। देखते ही देखते अफवाह फैल गई कि गांव में चोर घुस आए हैं। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ पीटते हुए बंधक बना लिया। पुलिस को सूचना दी।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। गांव के लोग सहित छोटे छोटे बच्चे अपने अपने मोबाइल से चोर के रूप में पकड़े गए दोनों लोगों की फोटो खींचने लगे।

अंधेरे में ससुर भी नहीं  पहचान पाए

गजब तो तब हुआ जब ग्रामीणों की भीड़ में मौजूद पकड़े गए युवक का ससुर भी खड़ा था, लेकिन काफी अंधेरा और अफरातफरी के बीच वह अपने ही दामाद को पहचान ही नहीं पाया।

NSIT
Nsmch

पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह अपनी ससुराल में मिलने के लिए आए हुए थे, लेकिन अंधेरा होने से वह घर का रास्ता भटक गए। बिसंडा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक पप्पू वास्तव में अपने ससुराल आया हुआ दामाद निकला। वह अपने साथी रमेश के साथ ससुराल पुनाहुर आया हुआ था। ग्रामीणों की गलतफहमी के कारण उसे चोर समझ लिया गया।

पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इस घटना से गांव में पूरी रात भय का माहौल बना रहा। वही दूसरी ओर ग्रामीणों ने गांव में नियमित गश्त कराए जाने की मांग की है।