LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Crime news - बेलन और कलछी छोड़ बहू ने थाम ली बंदूक, ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

Crime news - ससुराल में जिन हाथों में कभी बेलन और कलछी रहता था, वहीं इस बार बहू ने बंदूक थाम ली और अपने ही ससुराल में जमकर फायरिंग की है।

Crime news - बेलन और कलछी छोड़ बहू ने थाम ली बंदूक, ससुराल म
ससुराल में बहू ने की अंधाधूंध फायरिंग- फोटो : न्यूज4नेशन

N4N Desk - उत्तर प्रदेश केमुरादाबादमें एक हैरान करने वाली घटना समाने आई है. यहां एक महिला ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर ससुराल जाकर अंधाधुंध गोलीबारी की. ये घटना मध्यरात्रि के आसपास हुई। घटनास्थल पर लगेसीसीटीवीकैमरे ने पूरी वारदातरिकॉर्डकर ली, जिसके बादवीडियोसोशलमीडिया पर तेज़ी सेवायरलहुआ। ससुराल में गोली चलानेवाली बहू का नाम सबिया खान,जबकि उसके पति का नाम फरमान बताया गया है।

पूरा मामला मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्रसे जुड़ा है। ससुराल पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि यह हमला हत्या के उद्देश्य से किया गया था। पति फरमान ने पुलिस को दी गई शिकायत में दावा किया है कि उसकी पत्नी सबिया खान रात लगभग 02:00 बजे अपने भाई अयान और दो साथियों संग घर आई। इसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी।

पांच साल पहले हुई शादी 

पीड़ित फरमान पुत्र बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी साल 2020 में बिजनौर निवासी सबिया खान से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के रिश्तों में तनाव बना रहा और सबिया अपने मायके चली गई। आरोप है कि समझौते के नाम पर सबिया कई बार मोटी रकम ले चुकी है और लगातार रुपए की मांग कर परिवार को ब्लैकमेल करती रहती है।

NSIT
Nsmch

पैसों  की कर रही थी मांग

फरमान के मुताबिक, सबिया बिना किसी सहमति के बार-बार पैसों की मांग कर रही थी. साथ ही धमकियां भी दे रही थीं. इस बीच उसने अचानक से घर के बाहर आकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के दौरान सभी लोग घरों में सो रहे थे, नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। 

पुलिस ने बताया कि महिलासबियाखान अपने भाई अयान और दो अन्य साथियों के साथ ससुराल पहुंची औरफायरिंगशुरू कर दी। ससुराल पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि यह हमला जानलेवा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दबंग बहू और उसके साथियों की तलाश जारी

इस मामले पर नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कटघर और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर और वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए सबिया खान व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा