LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Wife murder - रील्स वीडियो ने हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया, परेशान युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला, बेटी पर भी किया हमला

Wife murder - पत्नी के रील्स वीडियो बनाने की आदत से परेशान हो पति ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। साथ ही बेटी पर भी हमला किया।

Wife murder - रील्स वीडियो ने हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दि

Hardoi - रील्स वीडियो बनाने का शौक आज कई गृहिणियों के बीच सामान्य बात हो गई है। खाली समय में अक्सर गृहिणियां रील्स वीडियो बना रही हैं। लेकिन रील्स वीडियो के इस शौक ने कई हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया है। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई से सामने आया है। जहां रील्स वीडियो बनाने की आदत से परेशान युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। साथ ही बेटी पर भी हमला कर दिया। आनन-फानन में उसे लखनऊ ट्रांमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये घटना अतरौली क्षेत्र के सिकरी मजरा भीखपुर अईमा का है। रामसनेही खेती-किसानी करके घर का गुजारा चलाता है। वह नशे का भी आदी है। 15 साल पहले बिहारी की रहने वाली वेदना के साथ उसकी शादी हुई थी। दोनों के पांच बच्चे भी हैं। अरुण 9 वर्ष, रिंकू 7, वर्ष काजल 6 वर्ष, माही 1 वर्ष, रेशमा 13 वर्ष है। 

Diarch GO

पत्नी बनाती थी वीडियो

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी वीडियो बनाती थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी। इस बात से रामसनेही खफा रहता था। बुधवार की रात पत्नी वेदना चारपाई पर अपने पांच बच्चों के साथ लेटी थी। रात में रामसनेही और पत्नी वेदना के बीच वीडियो बनाने की बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पत्नी वेदना अपने बच्चों के साथ चारपाई पर सो गई।

सोती हुई पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला

उधर, मौका मिलने पर रामसनेही ने कुल्हाड़ी से सोते समय पत्नी वेदना के गले पर हमला कर दिया। जिससे वेदना गंभीर रूप से घायल हो गई। पास में लेटी 13 वर्षीय रेशमा ने पिता का विरोध किया तो रामसनेही ने रेशमा पर भी हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गई।  घटना की सूचना रात करीब 11 पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने वेदना को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्री रेशमा की हालत नाजुक देखकर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

इस मामले में क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते पति ने पत्नी की मारपीट करते हुए हत्या कर दी है। बेटी पर भी हमला किया है। जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।वही आरोपित रामसनेही को हिरासत में ले लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।