LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

officer suicide - नायब तहसीलदार ने अपने आवास में खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, सरकारी महकमे में मच गया हड़कंप

officer suicide - सरकारी आवास में नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मार ली. जबतक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

officer suicide - नायब तहसीलदार ने अपने आवास में खुद को मारी
नायब तहसीलदार ने की आत्महत्या- फोटो : न्यूज4नेशन

Bijnaur - यूपी के बिजनौर में बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बड़ी घटना हो गई। यहां सदर तहसील के नायब तहसीलदार राजकुमार ने खुद को सरकारी आवास में बंद कर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन अंतत: उन्हें बचाया नहीं जा सका। नायब तहसीलदार के सुसाइड से बिजनौर के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक इलाज चला। दोपहर करीब 1:30 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील परिसर के कमरे की तलाशी ली। बताया गया कि गोली चलने के बाद कमरा अंदर से बंद हो गया था, जिसे तोड़कर बाहर निकाला गया।
 
 पुलिस को मौके से नायब तहसीलदार की लाइसेंसी पिस्टल मिली है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को खंगाल रही है, ताकि घटना की वजह सामने आ सके।

Diarch GO

बागपत जिले के थे निवासी

नायब तहसीलदार राजकुमार बागपत जिले के थाना छपरौली के गांव कुरड़ी के रहने वाले थे। वे यहां कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। राजकुमार के माता-पिता भी उनके साथ ही रहते थे। अधिकारियों के अनुसार नायब तहसीलदार राजकुमार सरकारी काम से इलाहाबाद हाईकोर्ट गए हुए थे। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे वे इलाहाबाद से घर लौटे थे।

फोन पर बात करते कमरे में गए और मार ली  गोली

बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद वे परिवार के लोगों से बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान वे कमरे में गये और अंदर से कुंडी लगाकर खुद को पिस्टल से गोली मार ली। गोली उन्होंने कनपटी से सटाकर मारी थी। गोली की आवाज सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।

NSIT
Nsmch

पुलिस दरवाजा तोड़कर घुसी अंदर

परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह दरवाजा तोडक़र खून से लथपथ नायब तहसीलदार राजकुमार को बाहर निकाला गया। उनकी बेहद चिंताजनक हालत थी। उन्हें आनन-फानन में सिविल लाइन स्थित बीना-प्रकाश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की गई।

अस्पताल पहुंची डीएम जसजीत कौर ने भी डॉक्टरों से बातचीत कर नायब तहसीलदार के इलाज में कोई कसर न छोडऩे के लिए कहा। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अंतत: राजकुमार को बचाया नहीं जा सका। डॉ. प्रकाश ने बताया कि नायब तहसीलदार को बेहद चिंताजनक हालत में अस्पताल लाया गया था।