LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

GST Office Fire Broke: GST दफ्तर में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ राख, इलाके में मचा हड़कंप

GST Office Fire Broke: जीएसटी दफ्तर में भीषण अगलगी की घटना घटी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

जीएसटी भवन
जीएसटी भवन में लगी आग - फोटो : social media

GST Office Fire Broke: जीएसटी दफ्तर में  भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, मामला यूपी के गोरखपुर का है। जहां तारामंडल इलाके में स्थित वाणिज्य कर भवन में देर रात गंभीर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रुप ले लिया। जानकारी अनुसार आग की चपेट में आकर भवन की पहली मंजिल पर स्थित वाणिज्य कर (सेल टैक्स) विभाग का कार्यालय पूरी तरह जलकर राख हो गया। 

जीएसटी ऑफिस में लगी भीषण आग 

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय कार्यालय बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे अचानक इमारत की पहली मंजिल से आग की तेज लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। यह देख आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग और रामगढ़ताल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कार्यालय की कई फाइलें और सामान जलकर राख 

अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार्यालय में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर, महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। रामगढ़ताल थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ ने बताया कि सेल टैक्स कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। 

समय रहते आग पर पाया गया काबू 

उन्होंने बताया कि भवन के निचले तल पर कई दुकानें भी स्थित हैं, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से वह वहां तक नहीं फैल सकी। यदि आग नीचे तक पहुंचती तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

NSIT
Nsmch