LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Railway News: गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

Railway News: स्थिति को गंभीर मानते हुए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही प्रभावित बोगी के यात्री नीचे उतर आए। चालक और गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

ट्रेन हादसा
अचनाक उठने लगा धुआं- फोटो : social media

Railway News: गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन को बुढ़वल स्टेशन से पहले पुल के पास रोका गया और तकनीकी खराबी दूर करने के बाद उसे दोबारा रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन रामनगर फतेहपुर मार्ग पर बने ओवरब्रिज के समीप पहुंची, यात्रियों ने एक बोगी से धुआं निकलते देखा। 

यात्रियों में मचा हड़कंप 

स्थिति को गंभीर मानते हुए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही प्रभावित बोगी के यात्री नीचे उतर आए। चालक और गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ब्रेक शू पहियों से चिपक गए थे, जिससे घर्षण के कारण धुआं उठ रहा था। सूचना पर बुढ़वल स्टेशन के तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता से खराबी को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे रवाना कर दिया गया।

Diarch GO

बड़ा हादसा टला, स्थिति नियंत्रित

यात्रियों की सजगता और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। यदि ट्रेन समय रहते नहीं रुकती तो आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति जल्द ही नियंत्रित कर ली गई।

जीआरपी ने दी जानकारी

जीआरपी प्रभारी जयंत दुबे ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि, कोई ट्रेन निलंबित नहीं की गई। तकनीकी खराबी को ठीक कर इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे रवाना कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि सभी तकनीकी जांचें पूरी कर ली गई हैं और यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है।

NSIT
Nsmch