LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

बॉलीवुड अभिनेत्री के आवास पर गोलीबारी, तड़के सुबह बेखौफ अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री के आवास पर बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। तड़के सुबह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

फायरिंग
अभिनेत्री के आवास पर गोलीबारी - फोटो : social media

Bollywood News: बॉलीवुड की गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार बेखौफ अपराधियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। दिशा पाटनी के आवास पर तड़के सुबह करीब 3 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने तीन-चार राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में भय और हड़कंप मच गया। 

दिशा पाटनी के घर फायरिंग

घटना के बाद परिवार और पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेते हुए अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में आगे भी ऐसी घटनाओं की धमकी दी गई है। फिलहाल इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

पांच टीम कर रही जांच 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया है। दिशा पाटनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं वायरल पोस्ट में गैंगस्टर रोहित गोदारा ने घटना की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर ने अभिनेत्री पर प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य की अपमान का आरोप लगाया है। 

गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी 

वायरल पोस्ट में लिखा है-मैं वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण (डेलाणा)। भाईयों आज ये जो खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर पर (विला नम्बर 40, सिविल लाइन्स बरेली, यू.पी.) में फायरिंग हुई है, ये हमने करवायी है। इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हमारे आराध्य देवी देवताओ का अपमान नहीं सहा जायेगा। ये तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर मे से किसी को जिंदा नही छोड़ेंगे। ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नही है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग है, उन सभी के लिए हैं। जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतो सम्बन्धी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए। हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस 

घटना को लेकर बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामला कोतवाली के अंतर्गत रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़ा है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और घटना में जो भी शामिल होंगे, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी कहा कि प्रारम्भिक जांच जारी है और वीडियो-सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।