LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

Suicide News: बेटी की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो BLO ने उठाया खौफनाक कदम, स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला शव

Suicide News: 8 मार्च को बेटी की डोली उठनी थी, पिता अधिकारियों से बार बार छुट्टी मांग रहा था लेकिन अधिकारियों ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया और छुट्टी नहीं दी वहीं इससे परेशान पिता ने स्कूल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

फांसी
बीएलओ ने किया खुदकुशी - फोटो : social media

Suicide News: बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर बीएलओ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्कूल परिसर में बीएलओ का शव फंदे से लटका मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गया। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है। जानकारी अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद गांव में शनिवार को एक बीएलओ ने स्कूल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने और एसआईआर कार्य के दबाव को आत्मघाती कदम उठाने की वजह बताया गया है।

बेटी की 8 मार्च को होनी थी शादी

आलियाबाद निवासी 45 वर्षीय अखिलेश कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे और बीएलओ के रूप में कार्यरत थे। उनकी बेटी दिव्यांशी की शादी 8 मार्च को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने कई बार अधिकारियों से छुट्टी की मांग की, लेकिन उन्हें अवकाश नहीं मिला। इससे वह मानसिक तनाव में थे। शनिवार को अखिलेश कुमार स्कूल पहुंचे और छुट्टी के बाद स्कूल के एक कमरे में फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने खिड़की से उनका शव फंदे पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल बिंदकी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

परिजनों का हंगामा

घटना के बाद परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मृतक के भाई भूपेश कुमार ने 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। मौके पर पहुंचे एडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

इलाके में मचा कोहराम 

अधिकारियों ने 20 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को एक माह के भीतर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी, जबकि एएसपी ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है, सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

NSIT
Nsmch