LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

Crime News: पार्किंग में मिला CRPF जवान का शव, पति के मौत की सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पत्नी, पहलगाम में थी तैनाती

Crime News: CRPF का जवान घर से वापस ड्यूटी के लिए पहलगाम लौट रहे थे। जवान स्टेशन तक गए लेकिन ट्रेन पर नहीं चढ़े वहीं कुछ घंटों बाद सीआरपीएफ जवान का शव स्टेशन के पार्किंग में मिला।

जवान की मौत
CRPF जवान का शव मिलने से हड़कंप - फोटो : social media

पार्किंग में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पूरा मामला यूपी का है। दरअसल, सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड पार्किंग में खड़ी एक लग्जरी कार से सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निर्मल उपाध्याय (38 वर्ष), निवासी बेहटा, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के रूप में हुई। शव मिलने के बाद जीआरपी और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पार्किंग में मिला शव 

सुबह करीब 8 बजे पार्किंग संचालकों ने कार (नंबर 23BH-3881L) में इंस्पेक्टर को अचेत अवस्था में देखा। सूचना पर पहुंचे डॉक्टर रीतेश द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पर गले में खरोंच और अन्य चोटों के निशान मिले हैं। निर्मल उपाध्याय पहलगाम में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। तीन दिन पहले वे ससुराल साकेतनगर, कानपुर आए थे। बुधवार सुबह उन्हें कानपुर शताब्दी से दिल्ली जाना था। चूंकि वे खुद गाड़ी नहीं चलाते थे, इसलिए ससुराल के किराएदार संजय चौहान उन्हें स्टेशन छोड़ने लाए। सुबह 7 बजे पार्किंग में कार खड़ी कर संजय को उन्होंने घर भेज दिया। इसके बाद वे कार में ही बैठे रहे।

Diarch GO

जांच में नए सवाल

कार से शराब की बोतल, गिलास और नमकीन बरामद हुए। ऐसे में कई सवाल खड़े हो गए हैं-अगर शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे रवाना हो जाती है, तो इंस्पेक्टर सुबह 7 बजे तक पार्किंग में क्यों बैठे रहे? वे ससुराल से कुछ घंटे पहले निकले थे, इस बीच क्या हुआ? पत्नी ने कहा कि वे खुद गाड़ी नहीं चलाते थे, फिर कार पार्किंग में क्यों खड़ी थी और ड्राइवर क्यों लौट गया? सूचना शाम 5 बजे परिजनों को दी गई, लेकिन पत्नी डेढ़ घंटे बाद ही जीआरपी थाने पहुंचीं।

एक दिन पहले पति-पत्नी का हुआ था झगड़ा

इंस्पेक्टर की पत्नी ने जीआरपी को बताया कि वे शराब की लत से जूझ रहे थे, इसी कारण छुट्टी पर थे। इसको लेकर घर में विवाद भी चलता रहता था। बीती रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जीआरपी ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक इंस्पेक्टर अर्पित तिवारी ने बताया कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। घटना की हर एंगल से जांच जारी है।

NSIT
Nsmch