LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

गौरक्षक बाबा की हादसे में मौत के बाद बवाल, भीड़ ने मचाया उत्पात, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़, कई जवान घायल

बताया जा रहा है कि ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर चंद्रशेखर बाबा शनिवार तड़के अपने दो साथियों के साथ एक ट्रक का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ

Cow vigilante Chandrashekhar Farsa Wale Baba
Cow vigilante Chandrashekhar Farsa Wale Baba- फोटो : news4nation

Chandrashekhar  : गौरक्षक बाबा से मशहूर एक साधु की हुई मौत के बाद लोगों की भीड़ उग्र हो गई। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की सड़क हादसे में मौत के बाद शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-मथुरा हाईवे जाम कर दिया और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।


बताया जा रहा है कि ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर चंद्रशेखर बाबा शनिवार तड़के अपने दो साथियों के साथ एक ट्रक का पीछा कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रक में गौवंश ले जाया जा रहा है। इसी दौरान बाबा ने ट्रक को ओवरटेक कर बाइक सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि तभी ट्रक चालक ने अचानक रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Diarch GO


घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी संख्या में लोग जुट गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब जाम हटाने पहुंची पुलिस का लोगों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा उपद्रवियों ने 5 से 6 पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और शीशे तोड़ दिए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।


वहीं, मामले पर योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, डीआईजी शैलेश पांडे ने इस घटना को हादसा बताया है। उनके अनुसार, कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर बाबा की मौत हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रकों में गौवंश नहीं था और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch