LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

गरीबी हो तो ऐसी, आलीशान मकान, खुद नगर पंचायत चेयरमैन, बेटे को दिया थार, फिर भी ले रहीं मुफ्त में मिलनेवाला पांच किलो राशन

नगर पंचायत चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने के बाद उनका नाम गरीबों की लिस्ट में था, साथ ही वह हर महीने पांच किलो मुफ्त राशन का लाभ भी ले रहीं थी।

गरीबी हो तो ऐसी, आलीशान मकान, खुद नगर पंचायत चेयरमैन, बेटे क

Kanpur - देश में गरीबी के कई प्रकार होते हैं. एक जो वास्तविक गरीब होते हैं, दूसरे वह जो सिर्फ सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए खुद को गरीब बताते हैं। यहां हम ऐसे ही फर्जी गरीब का मामला सामने आया है। जिस गरीब की बात हो रही है, वह खुद नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। शहर में दो मंजिला आलीशान बंगला है। बेटे के पास लाखों रुपए की थार गाड़ी है। इन सबके बाद भी मुफ्त में मिलनेवाले पांच किलो का हर महीने उठाव कर रही है। मामला सामने आने अब जिला   प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

पूरा मामला यूपी के कानपुर देहात में रनियां की नगर पंचायत से जुड़ा है। जहां की चेयरमैन बिटान दिवाकर हैं। उनके पास पात्र गृहस्थी राशन कार्ड है। वह खुद बोलेरो से चलती हैं और बेटे के नाम थार गाड़ी है। इनका दो मंजिला आलीशान मकान है लेकिन अभी भी वह गरीबी की श्रेणी से बाहर नहीं निकलीं। फ्री राशन ले रही हैं।

Diarch GO

इनके पात्र गृहस्थी कार्ड संख्या 216340539379 पर इनके अलावा बेटी प्रियंका, पति राजकिशोर के अलावा पुत्र जितेन्द्र और दीपेन्द्र के नाम दर्ज हैं। जबकि इनके बेटे जितेन्द्र के नाम पर परिवहन विभाग में थार कार दर्ज है। यह पक्के दो मंजिले मकान में रहतीं हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत का काम देखने वाले इनके जेठ के नाम बोलेरो है। चेयरमैन अक्सर इसी का उपयोग करती हैं। इसके अलावा एक महंगी दोपहिया गाड़ी भी है।

इनका नहीं बन सकता राशन कार्ड

राशन कार्ड की पात्रता के लिए जो मानक है, उसके घर में चार पहिया गाड़ी, पक्का बहुमंजिला मकान आदि न होने की शर्तें हैं। इसके बाद भी इनके राशन कार्ड तक किसी की नजर ही नहीं पड़ी। और तो और चेयरमैन अपने राशन कार्ड में दर्ज पांच यूनिट का फ्री राशन भी लेती हैं।

NSIT
Nsmch

बदनाम करने का साजिश

 हाल ही में आपूर्ति विभाग की ओर से चले ई-केवाईसी का भी काम पूरा किया गया है। खामियों पर सवाल उठे तो खुद को विपक्षी दल का चेयरमैन होने के कारण सत्ता दल की ओर से उत्पीड़न कराने की विभाग से शिकायत करती हैं।  इन खामियों पर चेयरमैन बिटान दिवाकर का कहना है कि सत्ता दल की ओर से उन्हे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। 

क्या कहते है जिला आपूर्ति अधिकारी

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया जांच कराई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि राशन कार्ड बनने में 10 बिंदुओं के मानक हैं। इसमें चार पहिया गाड़ी, हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और महंगे सामान नहीं होने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत चेयरमैन राशन ले रहीं है और उनके बेटे के नाम कार है तो गलत है। बेटे को कार लेने के बाद राशन कार्ड से नाम हटवा लेना चाहिए था। रनियां में राशन कार्डों का सत्यापन चल रहा है। यह जिम्मेदारी ईओ की है। इस मामले में अलग से जांच कराई जाएगी। ,

रनियां नगर पंचायत चेयरमैन बिटान दिवाकर ने बताया कि मेरा राशन कार्ड बना है, उस पर राशन आता है कि नहीं घर पर जानकारी करनी पड़ेगी। थार गाड़ी बेटे की शादी में मिली है, वह बहू की है लेकिन नाम बेटे के करा दिया गया है।