LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Political News: BJP नेता अपर्णा को तलाक देंगे सपा नेता प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के छोटे भाई का टूटा घर, जानिए पूरा मामला

Political News: सपा नेता और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का घर टूटने के कगार पर है। प्रतीक यादव ने ऐलान कर दिया है कि वो अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अर्पणा यादव को तलाक देंगे।

अपर्णा प्रतीक यादव
अपर्णा को तलाक देंगे प्रतीक यादव- फोटो : social media

Political News:  यूपी की राजनीतिक से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के पारिवारिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोमवार सुबह प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

पत्नी को तलाक देंगे प्रतीक यादव

पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। पोस्ट के साथ अपर्णा यादव की तस्वीर भी साझा की गई है। प्रतीक यादव ने पोस्ट में अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द इस “मतलबी महिला” से तलाक लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अपर्णा यादव ने उनके पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया है और वह केवल प्रसिद्धि और प्रभाव हासिल करना चाहती हैं।

प्रतीक यादव ने का बयान 

प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि "मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूँ। उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है। अभी मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उसे सिर्फ़ अपनी ही चिंता है। मैंने इतनी बुरी आत्मा कभी नहीं देखी, और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।"

कौन हैं अपर्णा यादव 

अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। उनके पिता अरविंद सिंह पत्रकार रहे हैं, जबकि उनकी मां लखनऊ नगर निगम में अधिकारी रह चुकी हैं। अपर्णा यादव ने वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जनवरी 2022 में उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। जब अपर्णा यादव ने बीजेपी जॉइन की थी, उस समय यह फैसला अखिलेश यादव के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना गया था। 

NSIT
Nsmch

2011 में हुई थी शादी 

बीजेपी में शामिल होते वक्त उन्होंने कहा था कि वह पारिवारिक राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रवाद को चुनती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 4 नवंबर 2011 को हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। प्रतीक यादव का यह इंस्टाग्राम पोस्ट लगातार वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।