LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

Ram Mandir Donation Theft: चंदा चोर के नए घर पर चलेगा बुलडोजर! राम मंदिर चढ़ावे चोरी कांड के आरोपी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

Ram Mandir Donation Theft : राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के गंभीर आरोप में घिरे आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं...

Ram Mandir Donation Theft:
चंदा चोर के नए घर पर चलेगा बुलडोजर- फोटो : social Media

Ram Mandir Donation Theft : राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के गंभीर आरोप में घिरे आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब मामले का दायरा केवल आपराधिक जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसकी संपत्ति और निर्माणाधीन मकान भी प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आ गए हैं। स्थानीय अथॉरिटी ने आरोपी की पत्नी के नाम पर बन रही बहुमंजिला इमारत को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है और एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा है।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया या दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई, तो निर्माणाधीन भवन पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा सकती है। इस कदम के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है और मामला अब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संपत्ति जांच के दायरे में भी आ गया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी लवकुश मिश्रा पर राम मंदिर परिसर से चढ़ावे की धनराशि से जुड़े गंभीर आरोप लगे थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच में उसके घर से लगभग 14 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

Diarch GO

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, लवकुश अपनी पत्नी के नाम पर लगभग 1000 स्क्वायर फीट जमीन पर एक भव्य तीन मंजिला मकान बनवा रहा था। यह जमीन अक्टूबर 2025 में खरीदी गई थी, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पड़ोसियों का कहना है कि इस निर्माण कार्य में अब तक लगभग 80 से 90 लाख रुपये खर्च किए जा चुके थे और मकान को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा था।बताया जा रहा है कि भवन के डिजाइन में हर फ्लोर पर बड़े कमरे, मॉड्यूलर किचन और यहां तक कि लिफ्ट लगाने के लिए अलग स्पेस भी छोड़ा गया था। तीसरे फ्लोर का निर्माण अभी अधूरा था, लेकिन सरिया डालकर आगे के विस्तार की तैयारी चल रही थी। गिरफ्तारी के बाद से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है और परिवार भी इलाके से गायब बताया जा रहा है।

पड़ोसियों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद से आरोपी का परिवार निर्माण स्थल पर दिखाई नहीं दिया, जिससे संदेह और गहरा गया है। अब प्रशासन की नोटिस और संभावित बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि सभी दस्तावेजों और संपत्ति की वैधता की जांच की जा रही है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

NSIT
Nsmch