LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

School Closed: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल इतने दिनों के लिए बंद, डीएम का बड़ा आदेश

School Closed: ठंड को देखते हुए डीएम ने बड़ा आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश के अनुसार नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। डीएम ने सख्त आदेश दिया है कि जो आदेश नहीं मानेंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल बंद
नर्सरी से 12वीं तक का स्कूल बंद - फोटो : social media

School Closed: बिहार सहित देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज किया जा रहा है। इसी बीच डीएम ने बड़ा आदेश जारी किया है। डीएम ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। 20 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश यूपी के फर्रुखाबाद का है। जहां जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही डीएम ने यह भी कहा कि जो आदेश को नहीं मानेंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

डीएम का आदेश 

डीएम के द्वारा जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले विद्यालय संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को 20 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

छात्रों की स्वास्थ्य के लिए लिया गया फैसला 

बीएसए द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और चेतावनी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण छात्रों के स्कूल आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 19 और 20 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों और सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा, जो नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित हैं।

शिक्षकों और कर्मचारियों को नहीं मिली राहत  

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक और अन्य कर्मचारी नियमित रूप से स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और निर्वाचन कार्य, विभागीय कार्यों तथा उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पालन करेंगे। प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं और चेतावनी दी है कि आदेशों का पालन नहीं करने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch