LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Honeytrap: अश्लील वीडियो बना भाजपा नेता युवक को कर रहा था ब्लैकमेल, मांगी थी लाखों की रंगदारी, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Honeytrap: भाजपा नेता सहित 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता पर अश्लील वीडियो बनाकर युवर को ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपी ने युवक से लाखों रुपए की मांग की थी।

हनीट्रैप
हनीट्रैप मामले में पकड़ाए भाजपा नेता - फोटो : social media

Honeytrap: भाजपा नेता युवक का अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वीडियो के जरिए युवक के 10 लाख की रंगदारी मांगी जा रही थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पूरा मामला आगरा के टीपी नगर (हरीपर्वत) स्थित जैन होटल का है। जहां हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में न्यू आगरा पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व पदाधिकारी मनीष सहानी भी शामिल है।

भाजपा नेता सहित 3 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-8 निवासी एक युवक को फेसबुक के जरिए फंसाया गया था। शादी का झांसा देकर उसे जैन होटल बुलाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद युवती ने उसके साथ अश्लील वीडियो बनाया और गैंग ने युवक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। वीडियो वायरल करने और दुराचार के मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने अपराधियों को भेजा जेल 

बुधवार को पीड़ित ने एक आरोपी को दीवानी में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। तहरीर के आधार पर शकील, विराट, पिंकी, मनीष सहानी और जैन होटल के कर्मचारी व संचालक को नामजद किया गया। गुरुवार को पुलिस ने शकील को जेल भेजा था। शुक्रवार को इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि मुकदमे में वांछित मथुरा निवासी पिंकी, मनीष सहानी और विराट को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हनीट्रैप मामले में पकड़ाए भाजपा नेता 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गैंग पहले भी कई लोगों को हनीट्रैप कर चुका है और रकम वसूल चुका है। इस बार उनके जाल में फंसा शख्स अपेक्षाकृत कम पैसे वाला था। पुलिस का मानना है कि और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। यह मामला न सिर्फ हनीट्रैप के नए तरीकों को उजागर करता है बल्कि इसमें राजनीतिक पदाधिकारी का नाम सामने आने से पुलिस की जांच और भी गहन हो गई है।

NSIT
Nsmch