LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

AC Blast News: AC ब्लास्ट होने से तीन की मौत, घर में सो रहे दंपत्ति और बेटी ने तोड़ा दम, बेटा आईसीयू में भर्ती

AC Blast News: ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एक घर में स्प्लिट एसी ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। जिंदगी की जंग लड़ रहा है..

AC Blast
AC Blast 3 died - फोटो : social media

AC Blast News: भीषण गर्मी ने पंखे, कुलर और एसी ही लोगों का सहारा होता है। लेकिन एसी गर्मी से राहत तो देता है लेकिन यह कई बार जानलेवा भी साबित होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एसी के ब्लास्ट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल, पूरा मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है। जहां  देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 

खत्म हुई तीन जिंदगियां

जानकारी अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एक घर में स्प्लिट एसी ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल है और आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। उस वक्त परिवार गहरी नींद में था और एसी चालू था। 

देखते ही देखते धुआं से भरा कमरा 

अचानक धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरे घर में धुआं भर गया। धुएं और आग की वजह से दम घुटने से परिवार के मुखिया सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू और बेटी सुजान की मौत हो गई। जबकि बेटा आर्यन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 

दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का बड़ा हिस्सा जल चुका था और तीन जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आधी रात को तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

NSIT
Nsmch