LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

जन्म प्रमाणपत्र नहीं रहा आधार, बर्थ सर्टिफिकेट पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए पूरा नियम

आदेश में कहा गया है कि आधार कार्ड के साथ किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाणपत्र संलग्न नहीं होता, इसलिए इसे जन्म तिथि का आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जा सकता।

Aadhaar card
Aadhaar card- फोटो : news4nation

Aadhaar card : जन्म प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड को नहीं माना जाएगा । दरअसल,  उत्तर प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आधार कार्ड को जन्म प्रमाणपत्र अथवा जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।


जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि आधार कार्ड के साथ किसी भी व्यक्ति का जन्म प्रमाणपत्र संलग्न नहीं होता, इसलिए इसे जन्म तिथि का आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जा सकता। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से भी यह स्पष्ट किया गया है कि आधार कार्ड को जन्म तिथि के प्रमाण पत्र के रूप में मान्यता नहीं दी जानी चाहिए।

Diarch GO


नियोजन विभाग द्वारा जारी पत्र में सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि अब किसी भी सरकारी कार्य, सेवा या दस्तावेज़ सत्यापन में आधार कार्ड को जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार न किया जाए। यदि किसी आवेदक को जन्म तिथि का प्रमाण देना है तो उसे वैध जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल प्रमाणपत्र या सरकार द्वारा अनुमोदित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।


सरकार के इस फैसले के बाद अब आधार की उपयोगिता पहचान संबंधी दस्तावेज तक ही सीमित हो जाएगी और जन्म तिथि के आधिकारिक प्रमाणन के लिए अन्य मान्य दस्तावेज़ अनिवार्य होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और सभी विभागों को इसके अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch