LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Missing Girls News: 1 महीने में गायब हुई 56 लड़कियां, सबसे ज्यादा नाबालिग, इलाके में मचा हड़कंप

Missing Girls News: 1 महीने में अगर किसी इलाके से 56 लड़कियां गायब हो जाए तो यह कितनी हैरानी की बात होगी। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महीने में 56 लड़कियां एक जिले से गायब हो गई और उनमे सबसे अधिक नाबालिग हैं।

लड़कियां गायब
1 महीने में 56 लड़कियां गायब - फोटो : social media

Missing Girls News: एक महीने 56 लड़कियों के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया। लापता लड़कियों में अधिकत्तर नाबालिग और अनुसूचित जाति और आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों से हैं। वहीं डेढ़ दर्जनों मामलों में लोकलाज के कारण शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। मामला यूपी के अंबेडकरनगर जिले का है। चौंकाने वाले आंकड़ों को देखे तो बीते एक माह में यहां 18 थानों में कुल 56 अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें से ज्यादातर पीड़िताएं नाबालिग, अनुसूचित जाति और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। वहीं करीब डेढ़ दर्जन मामलों में परिवारों ने शिकायत ही दर्ज नहीं कराई।

थानोंवार अपहरण के मामले

थानोंवार अपहरण के मामलों को देखें तो अकबरपुर में अपहरण 11 मामले, मालीपुर में अपहरण के 9 मामले जलालपुर में अपहरण के 8 मामले, अहिरौली में अपहरण के 7 मामले, बसखारी में अपहरण के 6 मामले, जैतपुर में 5 मामले,महरुआ और सम्मनपुर के 3-3 मामले, इब्राहिमपुर व भीटी में 2-2 मामले सहित कुल 56 मुकदमे दर्ज हुए हैं। 

लव जिहाद के आरोप 

विश्व हिंदू परिषद ने इन मामलों को "लव जिहाद" का षड्यंत्र बताते हुए कहा है कि संगठित नेटवर्क हिंदू लड़कियों को निशाना बना रहा है। हालांकि, पुलिस ने किसी रैकेट के संचालन से इनकार किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि “18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों के अपहरण का मुकदमा तत्काल दर्ज कर बरामदगी कराई जा रही है। अब तक किसी लव जिहाद या नेटवर्क की पुष्टि नहीं हुई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”अंबेडकरनगर सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है। 

अपहरण कर  मतांतरण के मामले बढ़े 

उन्होंने अनुसूचित जाति व कमजोर वर्ग की बच्चियों को निशाना बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बता दें कि, मालीपुर में 15 जुलाई को एक युवती को शादी का झांसा देकर अपहरण कर निकाह और मतांतरण कराया गया। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। वहीं अकबरपुर में हाईस्कूल छात्रा से फर्जी नाम से चैटिंग कर मोबाइल व पैसे दिए गए। अपहरण कर मतांतरण का दबाव बनाया गया। परिजनों की शिकायत के बावजूद केस दर्ज नहीं हुआ। एक अन्य मामला में तो कक्षा 11 की छात्रा को स्कूल जाते समय अपहरण कर मतांतरण व शादी के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

NSIT
Nsmch