LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

3 Sisters Committed Suicide: मौत का 'कोरियन टास्क'! आधी रात को 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, इलाके में मचा कोहराम

3 Sisters Committed Suicide: आधी रात को 3 सगी बहनें एक साथ 9वीं मंजिल पर जाती हैं और छलांग लगा देती है...अचानक तेज आवाज आती है और जब सभी लोग बाहर आते हैं तो नीचे 3 लड़कियों को मृत पड़ा देख उनके होश उड़ जाते हैं...

मौत का खेल
3 बहनों ने की आत्महत्या- फोटो : social media

3 Sisters Committed Suicide: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार आधी रात को 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि इन सभी को गेम की लत थी और इसकी चक्कर में कूदकर जान दे दी है। एक साथ 3 बहनों की खुदकुशी करने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

एक साथ 9वीं मंजिल से लगाई छलांग 

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। घटना भारत सिटी के बी-1 टावर स्थित फ्लैट नंबर 907 की बताई जा रही है। जहां तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, तीनों बहनें टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं और अक्सर साथ-साथ ही रहती थीं। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग बाहर निकले और तीनों युवतियों को नीचे गिरे हुए देखा। 

Diarch GO

गेम टास्क के चक्कर में दी जान? 

इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीनों बहनें हमेशा एक साथ ही रहती थीं और एक ही कमरे में सोती थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डिजिटल गतिविधियों की जांच के साथ-साथ मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे और क्या किसी तरह का मानसिक दबाव या ऑनलाइन गतिविधि इस घटना से जुड़ी हुई थी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

NSIT
Nsmch