LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

पाइपलाइन खुदाई में मिट्टी धंसने से दो श्रमिक जिंदा दफन, पांच की तलाश जारी, दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम

अधिकारियों के अनुसार, कुछ मजदूर जंगी का नगला गांव के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए 10 फुट गहरे गड्ढे को भर रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई।

Soil caves
Soil caves - फोटो : news4nation

Accident : पाइपलाइन खुदाई कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो श्रमिकों की मौत का मामला रविवर को सामने आया. राजस्थान के भरतपुर में रविवार सुबह यह हादसा हुआ जिसमें पाइपलाइन खुदाई कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य के फंसे होने की आशंका है। 

अधिकारियों के अनुसार, जंगी का नगला गांव के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई 10 फुट गहरी खाई को कुछ मजदूर भर रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई। 12 मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूरों और परियोजना कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मिट्टी की गहराई और भारीपन के कारण तत्काल प्रयास मुश्किल हो गए।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंच गए। बचाव दल ने मिट्टी हटाने और फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए अर्थमूविंग मशीनों का इस्तेमाल किया। 

वे सात मजदूरों को बाहर निकालने में सफल रहे, जिनमें से दो - अंकुल (22) और विमला देवी (45) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पांच का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पांच अन्य अभी भी मिट्टी के नीचे फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।

NSIT
Nsmch