LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

राहुल गांधी और 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी, कहा - माफी मांगो, वर्ना भुगतान होगा अंजाम, आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले करणी सेना के प्रवक्ता राज सिंह को कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राहुल गांधी और 25 कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी, क

N4N Desk - राजस्थान की कोटा पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 अन्य कांग्रेस सांसदों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पकड़े गए व्यक्ति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें उसने सांसदों को उनके घर में घुसकर गोली मारने की बात कही थी. 

संसद में 'गाली-गलौज' को बताया आधार

पुलिस के अनुसार, वीडियो में खुद को राज सिंह बताने वाला यह व्यक्ति करणी सेना का प्रवक्ता है. उसने आरोप लगाया कि लोकसभा के बजट सत्र के दौरान 25 कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया था. राज सिंह का दावा है कि इस घटना से भाजपा और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. 

'घर में घुसकर मारेंगे गोली'

कथित वीडियो में राज सिंह ने सीधे तौर पर राहुल गांधी को निशाना बनाया है. उसने वीडियो में चेतावनी देते हुए कहा, "राहुल गांधी, ध्यान से सुन लो, अगर ऐसी घटना दोबारा हुई, तो हम उन सांसदों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ करेंगे. हम तुम्हें तुम्हारे घर में घुसकर गोली मार देंगे". आरोपी का मानना है कि संसद में हुई कथित घटना राहुल गांधी के आदेश पर ही हुई थी. 

पुलिस की कार्रवाई

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वीडियो वायरल होने और धमकियों की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को कोटा से हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह जांच रही है कि इस कृत्य के पीछे कोई गहरी साजिश तो नहीं थी.


Diarch GO