LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

jaisalmer bus accident: जैसलमेर में 50 सवारियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, हादसे की वजह जान जाएंगे चौक

jaisalmer bus accident: जैसलमेर में जोधपुर जा रही बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। मामले पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया और जांच के आदेश दिए।

jaisalmer bus accident
सवारियों से भरी बस बनी आग का गोला- फोटो : social media

jaisalmer bus accident:  राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार (14 अक्टूबर) को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई।जोधपुर जा रही यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अचानक आग का गोला बन गई।इस भीषण हादसे में 20 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 50 से ज्यादा सवारियां थीं।बस जैसे ही जैसलमेर से कुछ किलोमीटर दूर पहुंची, अचानक पिछले हिस्से से धुआं और आग निकलने लगी।कुछ ही पलों में लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

Diarch GO

19 शव बरामद, पहचान मुश्किल — डीएनए से होगी पुष्टि

अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से 19 शव बस से निकाले गए, जबकि एक घायल की मौत जोधपुर ले जाते समय हुई। सभी शव बुरी तरह झुलस चुके हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना फिलहाल असंभव है।इस कारण जिला प्रशासन ने सभी मृतकों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि पहचान परिवारों से मिलाई जा सके।हादसे की गंभीरता को देखते हुए अभी तक मृतकों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।

विधायक महंत प्रताप पुरी बोले — 'बस में सुरक्षा नियमों की अनदेखी'

जैसलमेर विधायक महंत प्रताप पुरी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।उन्होंने कहा कि अगर बस में पीछे की ओर एक आपातकालीन दरवाजा होता, तो कई जानें बच सकती थीं।महंत पुरी के मुताबिक, बस की बनावट मानक के अनुरूप नहीं थी, जिसके चलते पीछे बैठे यात्री बाहर नहीं निकल सके और जलकर मर गए।

NSIT
Nsmch

फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक बस जलकर खाक

असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्ण पाल सिंह राठौर ने बताया कि जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची,बस पूरी तरह धधकती आग में तब्दील हो चुकी थी।स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुछ यात्रियों को बाहर निकाला,लेकिन अंदर फंसे यात्रियों को बचाया नहीं जा सका।दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत की,लेकिन तब तक बस लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।घायलों को तुरंत जैसलमेर जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां से कई गंभीर मरीजों को जोधपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक, जांच के आदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात कर राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।सीएम ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आज रात या कल सुबह जैसलमेर जा सकते हैं।वह अस्पताल में घायलों से भी मिल सकते हैं।राज्य सरकार ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे के बाद अफरा-तफरी और दर्द का माहौल

हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार और कोहराम का दृश्य था।कुछ यात्रियों ने चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई,लेकिन पीछे की सीटों पर बैठे यात्री लपटों में फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और हालात की गंभीरता देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए, ताकि परिजन अपने लापता परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सकें।.