LATEST NEWS

  • गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू: सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट से बिहार का सफर होगा आसान
  • गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू: सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, इंडिगो की

  • Anant Singh Exit Puts Mokama Bhumihar Vote Bank
  • Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन से मोकामा की सियासत में नया मोड़, भूमिहार वोट बैंक पर किसका

  • BJP Protests Kharge Remark
  • Bihar BJP Protests: खड़गे के बयान पर बिहार में सियासी बवाल, बीजेपी ने निकाला विरोध मार्च; थाने में

  • JDU Seeks Anant Singh Disqualification Submits Evidence
  • Bihar Politics:अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, उमेश कुशवाहा ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा 10 पन्नों का

  • Patna Five Arrested Arms Delivery
  • Patna Crime: पटना जंक्शन के बाहर धराए हथियारों के साथ दो तस्कर, पाटलिपुत्र से भी तीन दबोचे

विधि विधान व वैदिक पद्धति से शुरू हुआ दो दिवसीय श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ, भारी संख्या में जुटे श्रद्धालु

विधि विधान व वैदिक पद्धति से शुरू हुआ दो दिवसीय श्री विद्या

N4N Desk - चंडीगढ़ स्थित गुलाटी भवन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में दो दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ पूरे विधि विधान व वैदिक पद्धति के साथ बुधवार को शुरू हुआ. दो पालियों में आयोजित इस महायज्ञ में 2 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलाओं व श्रद्धालुओं ने एकसाथ कुमकुम से श्री ललिता सहस्त्रनाम का एक करोड़ बार पाठ कर अर्चन किया गया.

देश की प्रगति, विश्व शांति व लोक कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिनों के महायज्ञ में 1 करोड़ से अधिक अर्चन होगा.

इस महायज्ञ में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी,हरियाणा मानवाधिकार आयेग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा,भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. 

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता से देश कल्याण हेतु प्रार्थना करता हूँ।हमारा प्रयास है की भारत के प्रत्येक गाँव में सिंदूर महायज्ञ का आयोजन हो।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सिंदूर की ताक़त को पूरी दुनिया ने पहचाना है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हमे सनातन धर्म के ध्वज को लेकर सबके सम्मान हेतु काम करना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सिंदूर महायज्ञ के माध्यम से देश एकजुट हो रहा है।

NSIT
Nsmch

हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा की चंडीगढ़ की धरती पर पहली बार सिंदूर महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।श्री भंडारी ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी पूरे देश में सनातन धर्म के प्रचार हेतु समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। 

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने हेतु सबको मिलकर काम करना चाहिए। श्री भंडारी ने कहा की सिंदूर महायज्ञ में सभी वर्ग के लोगों की उपस्थिति दिख रही है।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बात्रा ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी लगातार पूरे देश में माता ललिता के महाअनुष्ठान का आयोजन कर रहे हैं। सिंदूर हमारी संस्कृति में सबसे पवित्र माना जाता है और इसके माध्यम से महायज्ञ होना बहुत उत्तम है।न्यायमूर्ति बत्रा ने कहा की युवा वर्ग को देश के विकास हेतु काम करना चाहिए।

चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि हमारी संस्कृति सनातन धर्म से जुड़ी हुई है।हमे शिक्षा के प्रसार हेतु भी काम करना है। श्री मल्होत्रा ने कहा कि सिंदूर महायज्ञ युवा वर्ग को हमारी संस्कृति से जोड़ रहा है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम भारत की ऋषि कृषि परंपरा को पुनः खड़ा करना चाहते हैं।श्री सिंह ने कहा की सनातन धर्म के ख़िलाफ़ बोलने वालों के ख़िलाफ़ देश की जनता खड़ी है। श्री सिंह ने कहा की भारत माता के वैभव के वृद्धि हेतु हम संघर्ष कर रहे हैं।

आगंतुक अतिथियों का संचालन शशि शंकर तिवारी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी,रामवीर भट्टी,हीरा नेगी,पूर्व मेयर मनोज सोनकर,मनीष शर्मा,नरेंद्र पांडेय,बीरेंद्र मिश्रा,हरिशंकर मिश्रा,नरेश यादव,अरविंद सिंह,राजेश ओझा,अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह,उमेश राय,नंद कुमार यादव,उज्ज्वल कुमार सिंह,प्रभुनाथ गिरी,रेखा सिंह राजपूत,अनीता तिवारी,मिक्कू पांडेय,रविंद्र मल्लिक,हरीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।