LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Plane Crashed: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा विमान, एक की मौत, 9 घायल

Operation Sindoor: देश में जहां 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सेना के शौर्य पर भारतवासी गर्व कर रहे हैं. वहीं बुधवार सुबह ही एक दुखदायी घटना में एक अज्ञात विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर आग पकड़ने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Plane Crashed
Plane Crashed- फोटो : news4nation

Plane Crashed: भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 09 ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बीच भारत में  एक अज्ञात विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है. पंजाब के बठिंडा जिले के अकलियां कलां गांव में बुधवार तड़के एक अज्ञात विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर आग पकड़ने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

मृतक की पहचान गोविंद के रूप में हुई है, जो हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला एक कृषि मजदूर था। यह हादसा रात करीब 2 बजे काटी गई गेहूं की फसलों वाले खेत में हुआ, जो नजदीकी रिहायशी इलाके से लगभग 500 मीटर की दूरी पर था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार देर रात कई कृषि मजदूर स्थानीय अनाज मंडी में मौजूद थे, जब उन्होंने एक विमान को असामान्य रूप से नीचे उड़ते हुए देखा। कुछ ही पलों बाद वह विमान खेतों में जा गिरा और उसमें आग लग गई।

जैसे ही कुछ लोग जलते हुए मलबे के पास पहुंचे, वहां एक विस्फोट हो गया, जिसमें गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल विमान के पायलट या उसकी उत्पत्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है, और जांच जारी है ताकि दुर्घटना के कारण और विमान की पहचान की जा सके।

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। साथ ही, यह विमान किसका था, इसे कौन उड़ा रहा था, इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद पंजाब पुलिस ने खेत में गिरे विमान के चारो तरफ करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया है।

NSIT
Nsmch