LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Gurmeet Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल,सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सिरसा पहुंचेंगे डेरा

गुरमीत राम रहीम को फिर पैरोल मिली है। गुरमीत राम रहीम को पहली बार सिरसा डेरा मुख्यालय जाने की इजाजत मिली है। वहीं उनके पैरोल पर सवाल उठ रहे हैं।

Gurmeet Ram Rahim gets parole
गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल,- फोटो : Social Media

Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच वह सोमवार को सुनारिया जेल से रिहा होकर सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय जा रहे हैं। यह पहली बार है जब 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें सिरसा डेरे में जाने की अनुमति मिली है।

पैरोल पर सवाल

राम रहीम को पहले भी कई बार पैरोल मिल चुकी है और उन्होंने अपने अनुयायियों के बीच धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इस बार की पैरोल को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दल इसे आगामी चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं और सरकार पर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगा रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राम रहीम के सिरसा डेरा पहुंचने पर बड़ी संख्या में अनुयायियों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल और फरलो

अक्टूबर 2020: अपनी मां की तबीयत खराब होने पर 21 दिन की पैरोल।

मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार पैरोल।

फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो।

जून 2022: 30 दिन की पैरोल पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित।

अक्टूबर 2022: दिवाली पर 40 दिन की पैरोल।

जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल पर ऑनलाइन सत्संग।

जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल।

नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो, बागपत आश्रम में प्रवास।

जनवरी 2024: 50 दिन की फरलो।

अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो, कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

अक्टूबर 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पैरोल।