LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

Valentine Week: जहाँ मिलेंगे बाबु-सोना,तोड़ देंगे कोना-कोना Valentine’s Day से पहले पोस्टरों के जरिए दी गई चेतावनी

Valentine day: शिवसैनिकों की तरफ से एक बार फिर से वैलेंटाइन डे का विरोध करने की तैयारी की गई है. शिवसेना के कार्यकताओं की तरफ से स्लोगन लिखे पोस्टर चस्पा कर चेतावनी दी गई है.

Valentine Week: जहाँ मिलेंगे बाबु-सोना,तोड़ देंगे कोना-कोना V
Valentine’s Day से पहले पोस्टरों के जरिए दी गई चेतावनी- फोटो : Google

N4N डेस्क: 14 फरवरी के दिन को प्रेमी-प्रेमिका वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं. रेस्टोरेंट, पार्क या अपनी पसंदीदा जगहों पर एक साथ समय बिताने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाए दरअसल वेलेंटाइन-डे के खिलाफ एक बार फिर से शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है। शिवसैनिकों द्वारा शहर होटल, रेस्टोरेंट और कैफे संचालकों को लिखित हिदायत दी है। शिवसैनिकों ने पोस्टर लगाकर चेतावनी दी कि "जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना"।

दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर जिले शिवसेना जिला प्रमुख दीपक ने कहा कि शिवसेना द्वारा प्रत्येक वर्ष अश्लीलता एवं फूहड़ता फैलाने वाले पर्व वैलेंटाइन डे का विरोध किया जाता रहा है। इस वर्ष भी हमने अंग्रेजी सभ्यता को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। हमने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे संचालकों को चेतावनी दी है कि वैलेंटाइन-डे पर ऐसे किसी फूहड़तावादी कार्यक्रम का आयोजन न करें, जिसमें नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए अश्लीलता फैलाई जाए। अगर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तो शिवसेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे लोग को शिवसेना डंडे की भाषा से समझाएगी।शिवसेना हंगामा विरोध प्रदर्शन करेंगी इस दौरान अगर प्रतिष्ठान में तोड़फोड़ जैसी कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार स्वयं प्रतिष्ठान संचालक होंगे। 

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में शिवसेना ने इसका विरोध करने की तैयारी कर ली है. यहां तक कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्क, रेस्टोरेंट जैसी कई जगहों पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है. हर जगह नजर रखी जा रही है.